देवघर : देवघर-शहर के कुंडा स्थित उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु की महिमा का बखान किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वेद ब्यास के तैल चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अभिभावक प्रतिनिधि गायत्री मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ. आचार्य देवकरण चौधरी ने अतिथियों का परिचय कराया एवं विद्यालय के भैया-बहनों के बीच गुरु की महिमा का वर्णन किया एवं भैया-बहनों को गुरु के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. वहीं प्रधानाचार्य मुकुल कुमार ने अपने संबोधन में भैया-बहनों को देश का भविष्य बताते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करने की प्रेरणा दी. उन्होंने बालक आरुणि की कथा के द्वारा सभी भैया-बहनों को अपने जीवन में श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में भैया-बहनों ने अपने नृत्य एवं गायन के द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य काशी सेन, राजीव कुमार, चंदन वर्मा, विक्रम ठाकुर, प्रभाकर राय, गौरव कापरी, रंजीत कुमार एवं आचार्या खुशबू दीदी, शिल्पी दीदी, बिंदु दीदी, सोनी दीदी, सुष्मिता दीदी, शिम्पी दीदी एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई.



