
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह में एक युवक को महिला की मदद करना भारी पड़ गया. महिला के परिजनों ने उस युवक को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया. इधर घटना के बाद युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. युवक के पीठ में बाई और धारदार हथियार से काफी गहरा वार किया गया है. उसके साथ मारपीट भी कि गई है. इस संबंध में महिला ने बताया कि उक्त युवक उसकी मदद करता था. महिला की दो बेटियां हैं, वह कभी-कभी उन दोनों की देखभाल भी किया करता था. दोनों के बीच भाई बहन जैसा रिश्ता है. वही महिला के मामा के बेटे ने रविवार को अवैध संबंध का शक होने पर उसे मारपीट कर घायल किया है. फिलहाल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल पर चल रहा है. इधर बागबेड़ा थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई है. इस मामले में सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.







