
चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड के मालुका में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा भाजपा सरकार के कृषि बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया. वहीं मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु ने केंद्र की भाजपा सरकार के कृषि बिल 2020 को जनता के लिए हानिकारक बताया. क़ृषि बिल 2020 किसानों का शोषण होगा, कृषि बिल से किसानों का भला होने वाला नहीं है. केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने पर तुली है. इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, देबू बेहरा, राजू कोड़ा, सूरज मुखी, बिरबल हेस्सा, बैसागु गोप, हिरालाल गोप, आमोद साव, घनश्याम कोड़ा, शिरीश गोप, सुभाष कोड़ा, कस्तूरी सिंह कुंटिया, रसिका हेस्सा, प्रकाश गोप, मोती लाल गोप, पोरेश गोप, सतीश गोप, दुर्गाचरण गोप, गुरुचरण, बसंत गोप, हेमंत सिंकु, शंकर हेस्सा, बैधनाथ बोबोंगा, हरिश मुंडा, चरण कोड़ा, नरसिंह कोड़ा, समीर कोड़ा, विक्रम हेम्ब्रम, कमल लागुरी, आदि मौजूद थे.







