
जमशेदपुर : शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक में जमशेदपुर में समाज के लिए केंद्रीय स्तर पर एक भवन का निर्माण कराने, आदर्श दानवीर भामाशाह की प्रतिमा को एमजीएम चैक पर स्थापित करने, महासभा का केंद्रीय स्तर पर एक वेबसाइट बनाने, समाज के लोगों को पूर्ण रूप से शिक्षित करने के मुददे पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में समाज के साकची कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में हुई. राकेश साहू ने कहा कि संस्था को तकरीबन 100 सालों से संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुए सबसे पुरानी संस्था है. इस संस्था के जुड़े हुए पुराने सदस्यों द्वारा दूसरे संगठन बनाकर इस संस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन लोगों का अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा से सामाजिक रुप से बहिष्कार किया जाए. उन्हें अपने कार्यक्रम में ना बुलाया जाएगा ना ही उनके कार्यक्रम में समाज का कोई लोग जाए, जो कि समाज के लोगों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. अपने समाज को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं. बैठक में महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, लीगल एडवाइजर संजय शाह ने अपने विचार रखे. बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, पिंटू साव, राहुल कुमार, श्रवन साव, संजय साव, आदित्य धनराज साह, भोला प्रसाद, दीपक साव, भगवान साव, उदय नारायण साव आदि मौजूद थे.















