जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा कमिंस की अधीकृत यूनियन टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के सदस्य रामाकांत करुआ को 6 साल के लिए यूनियन से निष्कासित कर दिया गया है. यूनियन के अध्यक्ष डी चक्रवर्ती की ओर से नोटिस जारी किया गया था जिसमें यह कहा गया था कि यूनियन की कार्यकारिणी समिति का सदस्य होते हुए भी यूनियन द्वारा लिये गये सामूहिक निर्णय का विरोध करते हुए कैंटीन बहिष्कार को जारी रखना और साछ ही साथई सदस्यों को भड़काने का कार्य करना था. इसके बाद उक्त कमेटी मेंबर पर वाट्सएप ग्रुप पर धमकी देने का आरोप है. उनको नोटिस दिया गया था. लेकिन नोटिस का कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद अध्यक्ष ने पत्र जारी कर कहा है कि यूनियन द्वारा दिये गये जवाब से पूर्णत: असहमत और असंतुष्ट है, इस कारण उनको दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से अगले छह साल के लिए टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दी गयी है.











