
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में आतंकी हमला आतंकवादियों ने कर दिया है. एटीएस और एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया. इन लोगों ने तत्काल पोजिशन लेकर आतंकियों से कंपनी के प्लांट हेड से लेकर तमाम लोगों को मुक्त कराया गया. यह एक मॉकड्रिल था, जो टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में किकया गया, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी थी. काफी देर बाद लोगों को समझ आया कि यह मॉक ड्रिल (नाट्य रुपांतर) है, जिसके बाद लोगों के दिल को सुकून मिला. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) झारखंड के निर्देशानुसार टाटा मोटर्स सयंत्र परिसर जमशेदपुर में पुलिस अधीक्षक एटीएस के नेतृत्व में एटीएस टीम, एनएसजी और जमशेदपुर पुलिस का संयुक्त मॉकड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया. यह संयुक्त अभ्यास किसी भी संभावित आतंकी हमले से निबटने एवं पुलिसबल को दक्ष बनाने के मद्देनजर किया गया. इस अभ्यास में जमशेदपुर पुलिस एवं झारखंड जगुआर के पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल थे. इस अवसर पर पूलिस अधीक्षक (नगर) जमशेदपुर भी अन्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे. वैसे यह सुखद था कि सोमवार को कर्मचारियों की छुट्टी थी, जिस कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई, लेकिन बाहर के लोगों के लिए जरूर यह कौतूहल का विषय बना रहा था कि आखिर इतना फोर्स कैसे घुस आये. (नीचे देखे मॉकड्रिल की तस्वीरें.)







