जमशेदपुर : टाटा समूह की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक बार फिर से तीन दिनों का ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार ब्लॉक क्लोजर 24, 26 और 27 सितंबर को लिया गया है. 24 सितंबर यानी शनिवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा, जबकि 24 सितंबर रविवार को छुट्टी रहती है. वहीं 26 व 27 सितंबर यानी सोम व मंगलवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. जानकारी के अनुसार गाड़ियों की मांग में कमी के मद्देनजर कंपनी के द्वारा ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को आधा वेतन मिलता है, जबकि आधा वेतन कंपनी वहन करती है. यानी जितना ज्यादा ब्लॉक क्लोजर होगा उतना कर्मचारियों को ही नुकसान होना है. सर्कुलर के अनुसार यदि जरूरत पड़ी तो कुछ विशेष काम के लिए कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को संबंधित विभाग के द्वारा ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है. इसके लिए उन्हें अलग नोटिस जारी किया जायेगा. इस दौरान उनकी छुट्टी काट दी जाती है. टाटा मोटर्स और यूनियन के बीच ब्लॉक क्लोजर को लेकर हुए समझौता को आधार बनाकर कंपनी ब्लॉक क्लोजर लेती है. कंपनी के जारी सर्कुलर के मुताबिक ब्लॉक क्लोजर के दिन किसी तरह की छुट्टी को मंजूर नहीं किया जायेगा.





