
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शुक्रवार को बंपर बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. इस बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल 10.67 फीसदी बोनस मिलने जा रहा है. इसके अलावा 201 अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण पर भी समझौता हुआ है. इसके तहत कर्मचारियों को बोनस की राशि न्यूनतम 38200 रुपये और 51500 रुपये अधिकतम राशि मिलेगी. शुक्रवार को हुई बोनस की अंतिम वार्ता में इस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. बोनस समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में मैनेजमेंट की ओर से वीपी एबी लाल मौजूद थे जबकि प्लांट हेड विशाल बादशाह, यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस बोनस समझौता का लाभ 5600 स्थायी कर्मचारी और 3700 बाइसिक्स कर्मचारी को मिलेगा. बाइसिक्स कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस मिलेगा.
टाटा मोटर्स में अब तक हुआ पांच साल में बोनस समझौता :
वित्तीय वर्ष—-फीसदी——-न्यूनतम——–अधिकतम————-स्थायीकरण कितने का
2015-2016–12 फीसदी—-16200 रुपये—-33150 रुपये———–250
2016-2017–10 फीसदी—-17893 रुपये—-36018 रुपये———-301
2017-2018–12.2 फीसदी–23231 रुपये—–46321 रुपये———305
2018-2019–12.9 फीसदी–19000 रुपये—-49000 रुपये———-306
2019-2020–10 फीसदी—-19000 रुपये—-46001 रुपये———-221
2020-2021–10.6 फीसदी–38200 रुपये—-50200 रुपये———-281
2021-2022–10.67 फीसदी–38200 रुपये—-51500 रुपये———201






