
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में एक किशोर को होमगार्ड के जवानों ने पकड़ा है. किशोर पर मोबाइल चोरी करने का आरोप है. किशोर को एमजीएम अस्पताल की डी ब्लॉक बिल्डिंग से पकड़ा गया है. उसने पूछताछ में बताया है कि जो मोबाइल उसने चोरी किया है, उसको छायानगर के किसी पवन के पास रखने को दिया है. किशोर को साकची पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह किशोर देवनगर का रहने वाला है. बताते हैं कि 15 दिन पहले एमजीएम अस्पताल से चार मोबाइल चोरी हो गए थे. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर होमगार्ड के जवानों ने किशोर को पकड़ा है. बताते हैं कि यह किशोर शुक्रवार को भी एमजीएम अस्पताल पहुंचा था, जहां होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया. किशोर ने होमगार्डों को पूछताछ में बताया कि वह अस्पताल में अपने एक दोस्त के साथ चोरी करता था.







