जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बोनस को लेकर मंगलवार को दोपहर बाद यूनियन एवं प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तथा एचआर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय उपस्थित थे. बैठक के दौरान वार्षिक बोनस के प्रारूप समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई. इसको लेकर निर्णायक वार्ता चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि 15 अगस्त के बाद कभी भी बोनस समझौता हो सकता है. पिछले साल 11 प्रतिशत बोनस के तहत अधिकतम 63,872 रुपये और औसतन 46,418 रुपये मिला था. जबकि सुपर एन्यूएशन के तहत आने वाले कर्मचारियों को 13,654 रुपये अनुदान के रूप में और बाई सिक्स कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस मिला था.











