जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को दी जाने वाली बस सेवा 31 मार्च को रामनवमी के दिन प्रभावित रहेगा. इस दौरान टेल्को कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, जेमको, बर्मामाइंस, नीलडीह, मनीफीट, नामदा बस्ती, ग्वाला बस्ती, रामाधीन बगान, मिश्रा बगान, गोविंदपुर, आसनबनी और डोमजुड़ी से बस सेवा को 31 मार्च को बस का परिचालन सामान्य रहेगा. इन सारे इलाकों के अलावा शेष अन्य इलाकों में बस सेवा बंद रहेगी. इस दौरान कर्मचारियों को खुद की व्यवस्था से कंपनी पहुंचने की अपील की गयी है. इस दौरान कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गयी है.











