जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए तैनात की गयी सेंट्रल बस सेवा की बस संख्या 63 (जेएच05एएन-9086) में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस में अचानक से जहरीला सांप दिख गया. सांप ड्राइवर के ठीक सामने वाले कांच में सबसे पहले दिखा. बस पर चालक, सह चालक के अलावा अन्य सारे कर्मचारी मौजूद थे. किसी तरह बस को खाली कराया गया और बाद में उक्त सांप को पकड़ा गया और फिर उसको जंगलों में छोड़ दिया गया. उक्त सांप ने करीब आधे घंटे तक हड़कंप मचाये रखा. आधे घंटे तक लोगों की सांसे अटकी रही. हालांकि, लोग वहां वीडियो बनाते रहे और आने जाने वाले लोगों ने तमाशा भी खड़ा कर दिया. वह सांप कहां से आया, यह किसी को नहीं मालूम चला. सांप बस के कांच पर दिख गया, यह गनिमत रही, नहीं तो अगर दिख जाता या प्रवेश कर जाता तो क्या होता, इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते है.














