
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट. 
टाटा मोटर्स के एमडी गुएंटर बुशेक.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर यूनिट में प्रबंध निदेशक गुएंटर बुशेक के दौरा खत्म होने के बाद ब्लॉक तय है। कंपनी 18अक्टूबर, शुक्रवार से ब्लॉक क्लोजर में जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अब तक जा अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। परंतु चर्चा का बाजार गर्म है। 18 एवं 19 अक्टूबर 2 दिनों का ब्लॉक क्लोजर हो सकता है। जबकि 20 अक्टूबर, रविवार के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कंपनी 21 अक्टूबर, सोमवार को खुल सकती है बताया जा रहा है कि कंपनी एमडी बुशेक के दौरा को लेकर होने वाले ब्लॉक क्लोजर को टाल कर आगे बढ़ाया गया।
उत्पादन आर्डर 5000 से घटकर हुआ 2500
जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स जमशेदपुर यूनिट को 5000 वाहनों का आर्डर मिला था, जो अब घटकर 25 00 तक हो गई है। चालू माह अबतक 15 दिनों में करीब 1000 वाहनों का निर्माण हो चुका है। बाकी बचे शेष दिनों में वाहनों का उत्पादन कर ब्लॉक क्लोजर लिया जाएगा। वैसे चर्चा है कि इस माह के अंतिम दिनों में भी 1या 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया जा सकता है.
टीटीसीए ने 101 वाहनों को किया डिस्पैच
टाटा मोटर्स के वाहनों व चेचिस को उसके डीलर तक पहुंचाने वाले टीटीसीए सोमवार को खुली रही. सोमवार को करीब 101 वाहनों को डिस्पैच किया गया. टीटीसीए मंगलवार को भी खुली रहेगी.
टाटा मोटर्स के एमडी पहुंचे, जमशेदपुर प्लांट का किया विजिट
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुएंटर बुशेक 14 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचे. उनके पहुंचने के बाद कंपनी के प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कंपनी के जनरल ऑफिस में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद वह कई विभागों का दौरा कर कामकाज को देखा. कंपनी के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी की चुनौतियों उत्पादन क्षमता पर विचार विमर्श किया. अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.





