जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक बैठक हुई. बैठक बुधवार को इंजन पार्क में सेवानिवृत्त कर्मी सह यूनियन के पूर्व प्रवक्ता संतोख सिंह के नेतृत्व में हुई. बैठक में पेंशन और मेडिकल सुविधा को लेकर भी चर्चा की गयी. इसके उपरांत नारेबाजी करते हुए सेवानिवृत्त कर्मी टाटा मोटर्स कंपनी गेट पहुंचे और सिक्यूरिटी विभाग के सीनियर मैनेजर विशाल सिंह के माध्यम सेटाटा मोटर्स के प्लांट हेड के नाम ज्ञापन सौंपा. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग तीन मई को टाटा मोटर्स कंपनी गेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पेंशन को लेकर जो नया फॉर्म पारित किया गया है, वह कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाये. जमशेदपुर शहर की अन्य कंपनियों में पेंशन को लेकर प्रबंधन के स्तर से पहल शुरू कर दी गयी है, लेकिन टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से इस दिशा में पूर्व भी ज्ञापन दिये जाने के बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है. भारत सरकार ने पीएस 95 के लिए ज्वाइंट फॉर्म भरने का समय पांच मई तक बढ़ा दी है. इस मौके पर संतोख सिंह, शत्रुघ्न सिंह, बोल्टू सरकार, राजपाल सिंह, अशोक सिंह, संतोष महतो, हीरा सिंह, एसपी साहू, एम श्रीनिवास, सुरजीत सिंह, एचएस तिवारी आदि मौजूद थे.











