
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स स्थित प्लांट-3 सेंट्रल पेंट शॉप से रविवार को चार कर्मियों को रिटायमेंट के बाद विदाई दी गई. इस अवसर पर टेल्को आदर्श मंडप में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान रिटायर हुए आरके सिंह, सुखदेव, अनवर औऱ पी ठाकुर को सबसे पहले फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरके सिंह और महामंत्री गुरमीत सिंह तोते उपस्थित थे. सभी ने रिटायरमेंट के बाद खुशहाल व स्वस्थ जीवन की कामना की. पेंट शॉप के कमेटी मेंबर संतोष तिवारी और केके सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पेंट शॉप के सभी कर्मी उपस्थित थे.




