जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों को बनाने का हब बनने जा रहा है. टाटा मोटर्स पूरे तौर पर इलेक्ट्रिक बस और ट्रक बनाने जा रही है. बड़ी गाड़ियों को भी तैयार करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है. जमशेदपुर प्लांट को इ-गाड़ियों के लिए हब बनाने के लिए टाटा मोटर्स द्वारा नया एसेंबली लाइन और नया सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है. बताया जाता है कि पुराना टेल्कॉन वाले प्लांट के एरिया में इसको विकसित किया जा रहा है. नयी यूनिट ही यहां स्थापित हो रही है. बताया जाता है कि टाटा कमिंस में ही इसके इंजिन को भी तैयार किया जायेगा. इलेक्ट्रॉनिक बस और ट्रकों की लांचिंग के बाद अब इसका डिमांड भी आने लगा है. अकेले दिल्ली नगर निगम में 1500 बसों का डिमांड भेजा गया है. सीएनजी और डीजल की बढ़ती कीमतों तो देखते हुए बिजनेस मॉडल को बदला जा रहा है. सितंबर 2022 में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्यिक हेवी और मीडियम गाड़ियों को तैयार किया जाना है. हाल ही में टटा मोटर्स के लिए इ बसों का भी डिमांड हो रहा है. इसका रेंज 100 किलोमीटर से अधिक है, जिसे 140 किलोमीटर से 200 किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी की गयी है. इसको हाइब्रिड भी बनाया जा रहा है ताकि हाइड्रोजन के अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी चलेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड सरकार ने लायी है इ-वेहिकल पॉलिसी
झारखंड सरकार ने इ-वेहिकल पॉलिसी लांच किया है. इस गाड़ी को बनाने के लिए सब्सिडी का भी ऐलान सरकार ने किया है. यहीं वजह है कि टटा मोटर्स समेत कई कंपनियां इस दिशा में आगे बढ़ रही है. बड़ी गाड़ियों को यहां तैयार किया जायेगा तो ज्यादा लाभ भी हो सकेगा. झारखंड सरकार की इ-वेहिकल पॉलिसी का लाभ लेने के लिए भी नया निवेश किया जा रहा है. वैसे भी झारखंड सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए ही यह पॉलिसी लायी है.












