जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से बरखास्त किये गये बाइ सिक्स कर्मचारी बंटी सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर से अपना वीडियो बयान जारी किया है. जमशेदपुर से बाहर से बंटी सिंह ने अपना यह वीडियो जारी किया है. इसमें बंटी सिंह ने कहा है कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी. सोमवार को जारी किये गये वीडियो को उन्होंने तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगाया और कहा कि वे मजदूरों के हितों को लेकर लड़ाई लड़ेंगे. इसको लेकर वे किसी भी हद तक जायेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग तैयार है कि सारे कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जाये. कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाये. उन्होंने महामंत्री आरके सिंह पर जुबानी हमला जारी रखा और कहा कि वे जनता के बीच जरूर आरके सिंह को बेनकाब करेंगे.















