
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 281 अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर गुरुवार को स्थायी होने वाले कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गयी. गुरुवार को टाटा मोटर्स के लेबर ब्यूरो के बाहर सूची को लगा दिया गया, जिसमें सीनियरिटी लिस्ट निकाली गयी है, जिसके तहत कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जाना है. जिन लोगों को बहाल होना है, उनको कहा गया है कि वे लोग सेंट्रल इंप्लायमेंट ब्यूरो में हाजिर हो जाये. वैसे अस्थायी कर्मचारी जो ए शिफ्ट की ड्यूटी में है, वे लोग बी शिफ्ट में आ सकते है जबकि बी शिफ्ट वाले अस्थायी कर्मचारी ए शिफ्ट में आ सकते है. सारे लोगों को कहा गया है कि वे लोग अभी का पास्टपोर्ट साइज फोटो, जिसमें रेड बैकग्राउंड होगा, को लेकर आये. उसके साथ पैन नंबर, बैंक एकाउंट नंबर रऔर आधार कार्ड लेकर आने को कहा गया है. सारे चयनित लोगों को किस दिन आना है, उसकी सूची के साथ बगल में ही तिथि अंकित कर दी गयी है. इसके तहत सारे लोगों को बहाली की प्रक्रिया को पूरी कर लेनी है. गौरतलब है कि टाटा मोटर्स में बोनस समझौता के साथ 281 लोगों के स्थायीकरण को लेकर समझौता हुआ था. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सारे अस्थायी कर्मचारियों को चयनित होने के लिए शुभकामनाएं भी दी है. (नीचे देखे 6 पन्नो की पूरी सूची नीचे देखें)


















