जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में बुधवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई. इस दौरान विभिन्न डिजाइनों से सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये. यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह यूनियन कार्यालय आप सबों के मेहनत और सहयोग का प्रतिफल है. यहां आप सबों का सदैव स्वागत है. (नीचे भी पढ़े)
आप सबों को जब कभी समय मिले यहां आकर अपना विचार साझा कर सकते हैं. हम सब एक परिवार के रूप में है. उन्होंने कहा कि कंपनी से आप भले सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन यूनियन से आपका जुड़ाव सदैव बना रहें ऐसी हम आशा करते हैं. यूनियन कमेटी के दो सेवानिवृत्त सदस्यों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. सेवानिवृत होने राले कर्मचारियों में व्हीकल फैक्ट्री से शंभू शरण, लाल मोहन भगत एवं कलवंत सिंह, टीएमएल ड्राइव से सैयद मनुवर, अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार, हरिशंकर सिंह एवं समीर मुखर्जी , एके दिलशाद अली , प्रदीप चंद्र भट्टाचार्य, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से सजल कुमार सोमे, देबदुलाल मैती, अजय कुमार सिंह एवं सुमन चटर्जी, इंजन से दशरथ सिंह, फाउंड्री से लखन कैवर्तो एवं पी श्रीनिवास राव, व्हीकल प्रीपेरेशन व डिस्पैच से अशोक कुमार डे, ईआरसी से शेख युशुफ एवं मनोज कुमार शर्मा, फ्रेम फैक्ट्री से मोहम्मद नेयाज सिद्धिकी शामिल है.







