जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है. कर्मचारियों के वैरिएबल डिअरनेस अलाउंस (वीडीए) में 130 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. यह नियम एक दिसंबर से लागू होगा. डीए बढ़ोतरी को लेकर कंपनी प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है. जारी सर्कुलर में बताया गया है कि हर तिमाही में डीए में होने वाली बढ़ोतरी में इस साल डीए में 130 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है. इस डीए का आकलन अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर माह के आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर किया गया है. अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 8663.67 प्वाइंट रहा है. अगस्त में इंडेक्स 8559.16, सितम्बर में 8631.48 और अक्टूबर माह में 8710.36 रहा. पिछली तिमाही का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 8504 रहा था. अगली वीडीए की रिवाइज एक दिसंबर से होगा, जिसके अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर के कंज्यूमर इंडेक्स के आधार तर तय किया जाएगा. इसके बाद डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे लेकर सर्कुलर जारी होगा. वहीं तिमाही डीए एक दिसंबर से लागू होगा.




