• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 10, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-motors-workers-union-टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष तोते और महामंत्री आरके सिंह पर जतायी आस्था, वेज रिवीजन बेहतर करने की उठी मांग, अध्यक्ष-महामंत्री बोले-सब्र रखिये, बेहतर वेज रिवीजन होगा, मैनेजमेंट के साथ भी हुई वार्ता, जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को कमिटी मीटिंग आयोजित की गई. मीटिंग में विशेष अतिथि के रूप में यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह भी उपस्थित हुए. इस मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया. कमिटी मीटिंग में विषय प्रवेश कराते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह बैठक मुख्य तौर पर वेतन समझौता के संबंध में सभी के विचार को सुनना एवं वर्तमान परिस्थिति में जो वार्ता चल रही है, के बारे में सबको पहुंचाना है. सभी लोग वेतन समझौता के संबंध में अपना विचार जरूर दें. बारी बारी से सभी कमेटी मेम्बर ने वेतन समझौता पर अपना विचार दिया. कुल मिलाकर अध्यक्ष और महामंत्री पर सभी ने विश्वास जताया और यह पहले भी बेहतर वेतन समझौता होगा, ऐसी संभावना जतायी. कमेटी मेंबरों ने कहा कि आने वाला वेतन समझौता भी जिस रफ्तार से वार्ता चल रही है, निश्चित तौर पर बेहतर वेतन समझौता होगा. कई सदस्यों ने समय से पूर्व चार्टर्ड ऑफ़ डिमांड देना और वार्ता के अनुकूल वातावरण बनाकर, यूनियन ने अपना कर्तव्य निभाया है. इससे सभी मजदूर संतुष्ट हैं. वार्ता दो पक्षीय होता है जब तक दोनों पक्ष सभी बिंदुओं पर सहमत नहीं होते समझौता नहीं हो सकता. लेकिन यूनियन के प्रयासों को मजदूर देख रही है और सराहना भी कर रही है. महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब ने जो हम दोनों पर पूरी यूनियन पर विश्वास रखा है, हम पूरा प्रयास कर रहे हैं. उस विश्वास को कायम रखा जाए. हम “सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय” के फार्मूले के आधार पर इस वेतन समझौता को संपन्न करना चाहते हैं. हमारी चाहत है कि सभी लोग को वेतन समझौते से लाभ एवं संतुष्टि मिल सके. जहां हम लोग वेतन बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं वही आने वाले समय में रोजगार सृजन बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन शैली का इस वेतन समझौता में मूल मान कर कार्य किया जा रहा है. हम प्रयास कर रहे हैं लेकिन यदि सभी के लिए हितकारी समझौता तो हो सकता है. कुछ लंबा समय भी लगे, इसके लिए भी हम सबको तैयार रहना चाहिए. निश्चित तौर पर हर एक कर्मी हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उसकी भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

वही अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब जो तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं उसे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर ही नहीं पूरे ट्रेड यूनियन में अपना आदर्श स्थापित कर चुका है और इस वेतन समझौते में भी जिस तरह का विचार, सुझाव और विश्वास आप सबों के माध्यम से मजदूरों का मिल रहा है निश्चित तौर पर वेतन समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं. हां यह सच्चाई है कि यदि बहुत कुछ अनुकूल नहीं हुआ, तो समय लग सकता है. आप सब इसके लिए तैयार रहें. सभी सदस्यों ने एकमत से हाथ उठाकर हम सब तैयार हैं का नारा दिया. सलाहकार प्रवीण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन समय पर अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए एक बेंच मार्क स्थापित कर चुकी है. जहां शहर की सभी यूनियन अपने कार्यों को लंबित कर चर्चा का विषय बनाती है. वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन मजदूरों के बीच में समय पर अपने कार्यों को कर एक अलग पहचान बना चुकी है. वेतन समझौता के लिए भी यूनियन अपनी ओर से समय से पूर्व तैयारी कर और लगातार प्रयासरत है. निश्चित तौर पर वेतन समझौते में कई चीजें ऐसी होती है, जो सामने दिखाई नहीं देता पर उसका असर हमारे जीवन पर हमारे विकास के सीधे पड़ता है. पिछले दिनों आप सब ने जो समझौता किया है. सेवा निधि इस समझौते का अब नजर आने लगा है. उसी तरह की कई बातें होती हैं जो नेतृत्वकर्ता को दूरगामी सोच कर करना होता है. श्री सिंह ने आशा व्यक्त किया है कि नेतृत्वकर्ता वेतन समझौता में मजदूरों के जीवन उत्थान के लिए हर पहलुओं को बेहतर आर्थिक शक्ति के साथ सफल संचालन कर पाएंगे. उन्होंने अपनी एकता मजबूती के साथ बनाए रखने की भी अपील की. ट्रेड यूनियन का एक ही फार्मूला है मजदूरों की एकता मजदूरों का विकास.अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया. संचालन अशोक उपाध्याय ने किया. इसी क्रम में बुधवार की दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वेज सेटलमेंट को लेकर टेल्को जनरल आफिस में यूनियन और मैनेजमैंट के बीच वार्ता हुई. इसमें मैनेजमेंट की ओर से प्लांट हेड विशाल बादशाह, आईआर हेड दीपक कुमार यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह उपस्थित हुए.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर

September 9, 2026
Tata pigment union : टाटा पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी से मिले, लिया आर्शीवाद
कारपोरेट व यूनियन

Tata pigment union : टाटा पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी से मिले, लिया आर्शीवाद

September 9, 2026
Tata steel nippon steel jv jcapcpl bonus : जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 20 फीसदी बोनस, जीरो एलटीआइ का बनाया कर्मचारियों ने नया रिकॉर्ड
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel nippon steel jv jcapcpl bonus : जेसीएपीसीपीएल के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 20 फीसदी बोनस, जीरो एलटीआइ का बनाया कर्मचारियों ने नया रिकॉर्ड

September 9, 2026
Next Post

tinplate-workers-union : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में हुई ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग, एक मई मजदूर दिवस पर ऐतिहासिक रैली निकालने का निर्णय

tata-steel-recruitment-टाटा स्टील में चयनित 500 कर्मचारी पुत्र-पुत्रियों की ऐसे होगी बहाली, टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुआ समझौता, जानें कैसे होगी 500 लोगों की बहाली, क्या होगी प्रक्रिया

Jamshedpur : रॉड मिल में तार कंपनी वर्कर्स यूनियन की नयी टीम को किया गया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

jamshedpur rural- हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी,12 सितंबर से चलेगा हस्ताक्षर अभियान, ग्रामीणों को जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की घोषणा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News