जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा पिगमेंट के कांफ्रेंस हॉल में बोनस पर समझौता हुआ, जिसमें कंपनी के मैनेजमेंट की ओर से कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार प्रताप सिंह, मुख्य लेखा प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी राशिद जाफ़रे, वेस्ट मैनेजमेंट के प्रमुख पवन मिश्रा, ए बी राणा उपस्थित थे. यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जी सत्यनारायण रॉव, कुलबिर सिंह, महासचिव राकेश कुमार यादव, सहसचिव अनिल प्रसाद, कमलेश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने हस्ताक्षर किए.
इस वर्ष बोनस समझौता प्रॉफिट, सेफ्टी, और उत्पादन पर किया गया है. बोनस की राशि 43 लाख रुपये 104 कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा. कर्मचारियों को अधिकतम 60114 रुपये और न्यूनतम 42572 रुपये दिये जाएंगे.



