जमशेदपुर : टाटा स्टील जेडीसी इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सब-कमेटी द्वारा कैरम प्रतियोगिता संपन्न हुआ. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता एमइडी इलेक्ट्रानिक्स द्वारा आयोजित की गयी थी. इसमे कुल 64 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
फाइनल मैच में विजेता एफएमइ-एमइडी इलेक्ट्रानिक्स के फोरमैन राकेश कुमार और एफएमइ-एमइडी इलेक्ट्रानिक्स के फोरमैन के विजय कुमार बने. वहीं उपविजेता एफएमइ-एचटी के जेइ निशांत कुमार और एफएमइ-एचटी जेइ के पद्मा लोचन साहू रहे. इस दौरान 32 मैंच हुई जिसमें कर्मचारियों में उत्साह देखा गया. वहीं फाइनल मैच में जेडीसी के चेयरमैन राकेश कुमार, जेडीसी के सेक्रेटरी रिचा पाठक, एमइडी इलेक्ट्रानिक्स के हेड सान्तनू पाल, स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सबकमिटी के चेयरमैन संदीप सिंह, विशाल सोनी, सदस्य निशांत कुमार, पूजा कुमारी और विवेकानंद भारती उपस्थित थे. जेडीसी के सदस्य श्याम सुन्दर गोप, एफएमइ-सीजी-1 के यूसीएम ब्रजेश पांडेय, एमइडी इलेक्ट्रानिक्स के यूसीएम अरुण कुमार सिंह, एमइडी इलेक्ट्रिकल के यूसीएम रमेश कुमार सिंह, आलम, सीएस प्रसाद, इला सरकार, सुशीला, नेहा शॉ उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता के आयोजन से कर्मचारियों को अपना प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और साथ में मनोरंजन भी हुआ.





