
जमशेदपुर : नए साल के उपलक्ष्य पर टाटा पिगमेंट में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में टाटा पिगमेंट के प्रबंधक निदेशक अनिल कुमार हरसाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार प्रताप सिंह, मानव संसाधन अधिकारी निधि जैन तथा कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यूनियन की ओर से टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्या रॉव, महासचिव राकेश कुमार यादव, सहसचिव अनिल प्रसाद, कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम और यूनियन के सारे मेंबर तथा सभी कर्मचारी उपस्थित थे. नए साल के उपलक्ष्य में टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को स्वस्थ रहने की कामना की.











