
जमशेदपुर : टाटा पावर के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन का चुनाव गुरुवार को टाटा पावर प्लांट परिसर में होने जा रहा है. 10 कमेटी मेंबरों के लिए 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. बुधवार को अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी. इस सूची में शामिल 16 लोगों का चुनाव 43 लोग करेंगे. अब चुनावी मैदान में शिवनाथ बनर्जी, श्यामल कुमार, सुरेश कुमार सिंह, वरुण कुमार गौतम, अभिषेक रंजन, कुमार आलोक, पंकज कुमार राय, राजेश कुमार, संजीव चौबे, संजीव कुमार चौधरी, अरुणेश्वर दुबे, पिंटू कुमार श्रीवास्तव, नरेश कुमार चौधरी, दीनानाथ पांडेय, मुकेश कुमार, देवशंकर तिवारी शामिल है. इन 16 लोगों में से 10 लोगों का चुनाव होगा. ये दस लोग यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे. ये दस लोग तीन निर्वाचन क्षेत्रों के होंगे. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 में 9 लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से 7 लोगों का चयन होगा. वहीं, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 में 5 लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से दो लोगों का चुनाव होगा और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 में दो लोग चुनाव मैदान में है, जिसमें से एक कमेटी मेंबर का चुनाव होगा. यहां अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय है, जिनका फिर से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है जबकि महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव के पद पर भी चुनाव होना है. यूनियन चुनाव में बिनोद कुमार राय चुनाव पदाधिकारी और परविंदर सिंह को सह चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. टीआरएफ यूनियन के पदाधिकारी हीरामानेक को पर्यवेक्षक बनाया गया है.














