• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-टाटा स्टील में कई साल बाद किसी ऑफिसर की घटना में मौत, फैक्ट्री इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे, हाइलेबल इंक्वायरी शुरू, पुलिस ने की जांच, एक ऑफिसर को मशीन में जाने की क्या स्थिति बनी, कैसे हुई घटना, घटना को लेकर कई बिंदूओं पर हो रही जांच, जानें, कैसे मृतक ऑफिसर को जमशेदपुर में ”काल” ने रोक रखा था, क्या है टाटा स्टील का अधिकारिक बयान, जानें पूरा मामला-tata-steel-acccident-detailed-report

September 22, 2020
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
मृतक ऑफिसर.

जमशेदपुर : टाटा स्टील में मंगलवार की सुबह कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में कार्यरत सीनियर मैनेजर रैंक के आइएल-4 रैंक के ऑफिसर आदित्यपुर निवासी 27 वर्षीय शीराज जामा खान की सीआरएम के सीजीएल 2 के एक्जिट लूपर मशीन में फंस जाने से मौत हो गयी. उनकी मौत ने कंपनी प्रबंधन को सकते में डाल दिया है. इस मामले की हाइलेबल इंक्वायरी शुरू कर दी गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्यपुर के एक फ्लैट में रहने वाले 27 वर्षीय शीराज जामा खान नाईट शिफ्ट की ड्यूटी पर थे. उनको यह शिकायत मिली कि सीआरएम के सीजीएल 2 में किसी तरह प्लांट के संचालन में दिक्कत हो रही है. शिकायत के बाद श्री खान वहां की स्थिति को देखने चले गए और इसी दौरान वे एक्जिट लूपर में फंस गए जिससे वे बाहर नही निकल पाए जिससे उनकी मौत हो गई. उनका शरीर ही फंस गया था जिससे उनकी मौत हो गई.

सुबह 5 बजे तक बात, चार्ज लेने वाले का फोन जब रिसीव नहीं किया, तब तलाश में मिली मशीन में फंसी लाश
नाइट शिफ्ट में उक्त ऑफिसर शीराज जामा खान की ड्यूटी थी. वह सीनियर मैनेजर रैंक का ऑफिसर था. सुबह 5 बजे तक उसको लोगों ने देखा था, लेकिन उसके बाद वह कोई फोन रिसीव नहीं किया. सुबह 6 बजे जब ए शिफ्ट के ऑफिसर उनसे चार्ज लेने आये थे तो वे अपने स्थान पर नहीं पाये गये. फोन जब लगाया तो फोन रिंग हुआ, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. जब लोग काम पर उक्त मशीन एक्जिट लूपर की ओर गये तो देखा कि उक्त ऑफिसर उक्त मशीन में फंसे हुए है और लहुलुहान हालत में है. उनकी मौत हो चुकी थी. शीराज जामा खान का दाया हाथ पहले उसमें फंस गया था, जो पीस गया था जबकि उसका सिर में भी फंसने के कारण गंभीर चोट लग गयी थी. वे चूंकि, वहां अकेले ही थे, इस कारण कोई उनके बारे में जानकारी नहीं ले पाया. इसके बाद उनके शव को किसी तरह निकाला जा सका और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

फैक्ट्री इंस्पेक्टर समेत पुलिस पदाधिकारी जांच करने पहुंचे
कोल्ड रोलिंग मिल के उक्त स्थान पर खुद फैक्ट्री इंस्पेक्टर विनीत कुमार पहुंचे. उन्होंने सारी घटना को खुद से देखा और जांच किया. जांच के दौरान उन्होंने सारी जानकारी को अपने नोट डाउन किया और अधिकारियों और साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ की. इस दौरान उनके साथ एक्सपर्ट भी मौजूद थे. इस घटना के बाद वे अब अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. इस मामले को लेकर फैक्ट्री इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस घटना की सूचना पाकर सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत कई अन्य लोग पहुंचे. इन लोगों ने पुलिस के स्तर पर भी जांच पूरी की.

मौत के काल ने शायद उक्त ऑफिसर को जाने से रोक दिया था, हो गया था प्रोमोशन
मौत जिसकी जो निश्चित रहती है, वह बनी रहती है. ऐसा ही कुछ टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर ऑफिसर शीराज जामा खान के साथ हुए हादसे को देखकर लगता है. उक्त ऑफिसर का प्रोमोशन हो गया था. लॉकडाउन के कारण वह ओड़िशा के टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट नहीं जा सका. उसको 15 सितंबर को ही टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में ज्वाइन करना था, लेकिन वह ज्वाइन नहीं कर पाया क्योंकि अभी अधिकारियों का मूवमेंट नहीं हो पा रहा है. वे आइएल-5 स्तर के अधिकारी थे, जबकि उनको आइएल-4 स्तर पर उनको प्रोमोशन दिया गया था. लेकिन होनी को कुछ और मंजूर थी और वह इस हादसे का मंगलवार को शिकार हो गया.

टाटा स्टील में कई साल बाद किसी ऑफिसर की हादसे में हुई मौत, कैसे हुई मौत, हो रही जांच
टाटा स्टील में वैसे तो किसी दुर्घटना में ठेका मजदूरों और स्थायी कर्मचारियों की मौत होती रहती है, लेकिन ऑफिसर का हादसों में मौत नहीं होती है. इस कारण यह पता लगाया जा रहा है कि ऐसी क्या परिस्थिति हो गयी कि एक अधिकारी को खुद से प्लांट में जाना पड़ा और मशीन में वे फंस गये जबकि ऐसा करना नहीं होता है और ना ही एसओपी का ही पालन किया गया. उस वक्त और अधिकारी और कर्मचारी कहां थे, इसकी भी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 साल पहले एलडी वन में इस तरह का एक हादसा हुआ था, जिसमें एक ऑफिसर की मौत हुई थी. वर्ष 1990 में यह हादसा हुआ था, जिसके बाद कुछ साल बाद एक ऑफिसर की मंगलवार को मौत हो गयी. इस कारण यह चौकाने वाली बात सामने आयी है. जमशेदपुर प्लांट में किसी तरह का ऐसा हादसा इस 30 साल में नहीं हुआ है. हां टाटा स्टील के भूषण स्टील में जरूर एक हादसा हुआ था, जिसमें एक की मौत हुई थी, लेकिन वह टाटा स्टील ने बाद में अधिग्रहित किया था, वह प्लांट में हादसा हुआ था. इसके अलावा एक की मौत होने का दावा किया जा रहा है.

शादीशुदा नहीं था मृतक ऑफिसर
मृतक ऑफिसर शीराज जामा खान शादीशुदा नहीं थे. वे सिर्फ 27 साल का ही थे. वे मूलरुप से राजस्थान के कोटा शहर के रहने वाले थे और वे आदित्यपुर में अपना एक फ्लैट लेकर रहते थे. उनका परिवार राजस्थान में ही रहता है. इस घटना की जानकारी परिवार को दे दी गयी है.

टाटा स्टील का यह है अधिकारिक बयान
टाटा स्टील के चीफ, कारपोरेट कम्युनिकेशंस, इंडिया एंड साउथ इस्ट एशिया कुलविन सुरी का बयान-”अत्यंत दुख के साथ सूचित और साझा कर रहे हैं कि जमशेदपुर में 27 वर्षीय शीराज़ ज़मा खान, सीनियर मैनेजर, ऑपरेशंस, सीआरएम का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है. 22 सितंबर की सुबह, शीराज़ सी-शिफ्ट डय़ूटी में कार्यरत थे. गलवेनाइजिंग लाइन के एग्जिट लूपर में फंस जाने के कारण उसका देहांत हो गया. प्रथम दृष्टया साक्ष्य से पता चला है कि वे लाइन में किसी खामी को दूर कर रहे थे. मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है. शीराज़ ज़मा खान के परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गयी है. कंपनी दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है आरै इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार के साथ खड़ी है. उनके परिवार को कंपनी की नीति के अनुसार सभी सहयोग दिए जाएंगे. टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्घ है और अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर
प्रयासरत है.”

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा

November 5, 2026
Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क

November 4, 2026
Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर

November 4, 2026
Next Post
jamshedpur-cyber-crime-ओएलएक्स के नाम पर ठगी, सोनारी के युवक से 9.13 लाख ठगे, लैपटॉप खरीदने के नाम पर भी खाते से 60 हजार उड़ाए

jamshedpur-cyber-crime-ओएलएक्स के नाम पर ठगी, सोनारी के युवक से 9.13 लाख ठगे, लैपटॉप खरीदने के नाम पर भी खाते से 60 हजार उड़ाए

jamshedpur-crime-बर्मामाइंस में 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur-crime-बर्मामाइंस में 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

horoscope-आज का राशिफल : जाने कैसा होगा आज का दिन

horoscope-आज का राशिफल : जाने कैसा होगा आज का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News