जमशेदपुर : टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज (इएमएस) डिपार्टमेंट में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया. यहां भारत का पहला मल्टीपल यूनिट रिमोट ऑपरेटेड लोको इंजन का सफल प्रयोग शुरू किया गया. इक्वीपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज ने फर्स्ट इंडियन मल्टीपल यूनिट रिमोट ऑपरेटेड, लोको बनाया, जो कि भारत का पहला मल्टीपल यूनिट रिमोट ऑपरेटेड लोको है. इसमें दो लोको इंजन को आपस में संग्रह करके बनाया गया, जो एक ही रिमोट से ऑपरेट होता है. यह बहुत बड़ा चैलेंज था. टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज के लिए इसमें 4 टीमों ने इक्विपमेंट्स मेंटेनेंस सर्विसेज, एसएसटीजी, टाटा स्टील ऑटोमेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के प्रयास से यह संभव हो पाया. इन चारों विभागों के संयुक्त प्रयास और अथक प्रयास से यह फलीभूत हुआ है. इसको हरि झंडी दिखायी गयी. गुरुवार को आयोजित एक सादे समारोह में हरी झंडी वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रबल घोष, वीपी आइएम उत्तम सिंह और टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, विभागीय हेड सतीश गणपति द्वारा दिखाया गया. महामंत्री सतीश सिंह ने खुद अपने हाथों द्वारा रिमोट ऑपरेट करके लोको को कार्य के लिए रवाना किया गया. इसमें विभाग के सीनियर मैनेजर, मैनेजर और विभाग के सारे कमिटी मेंबर आरआर शरण, बीके राम, बिनोद ठाकुर, तारकेश्वर लाल, एचएन प्रसाद, जेडीसी के चेयरमैन राजकुमार उपस्थित थे. लोको की दुर्घटनाओं को रोकने और मैन एंड मशीन इंटरफेस को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.




