जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की स्पोर्ट क्लाइंबिंग एकेडमी के एथलीटों ने नीलगिरी में आयोजित आईएमएफ नीलगिरी स्पीड क्लाइंबिंग कप में भाग लिया. प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15 और अंडर-13 जैसी विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं. टीएसएएफ के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 में से 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं. टीएसएएफ टीम के साथ कोच बाबूलाल रावत, मैनेजर रोशनी बिष्ट, और इंस्ट्रक्टर विकास कुमार थे.(नीचे भी पढे)

टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एकेडमी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में, टीएसएएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एकेडमी ने कोलकाता लीड कप और गोवा बोल्डर कप, जो अप्रैल में आयोजित हुए थे, में जीत हासिल की. जीतने वालों में अंडर 19 और सीनियर गर्ल्स में जोगा पूर्ति स्वर्ण, अंडर 17 ब्याज में भोज बिरुआ को स्वर्ण पदक, कुंदन कुमार सिंह को रजत पदक, राजेश होनहागा को कांस्य पदक, अंडर 17 गर्ल्स के सावित्री सामद को रजत पदक, अंडर 15 ब्याज में सुदर्शन मुर्मू को स्वर्ण पदक, साहिब कुमार दास को रजत पदक, अंडर 15 गर्ल्स में बासंती मुर्मू को रजत पदक, अंडर 13 ब्याज में शंकर सिंह कुंटिया को स्वर्ण पदक और आकाश सोरेन को रजत पदक जबकि अंडर 13 गर्ल्स में मनीषा हांसदा को स्वर्ण पदक मिला.













