जमशेदपुर : टाटा स्टील में हुए बदलाव के तहत टाटा स्टील के नये वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज (वीपी सीएस) डीबी सुंदररामम ने अपना पदभार संभाल लिया है. श्री सुंदररामम ने वीपी सीएस चाणक्य चौधरी के रिटायरमेंट के बाद यह पद संभाला है. नया पदभार संभालने के बाद टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से वीपी सीएस से मुलाकात की. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के नेतृत्व में सारे पदाधिकारियों ने एक मुलाकात की.(नीचे भी पढ़े)

यह औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान आपस में कई बिंदुओं पर बातचीत की गयी. वीपी सीएस ने यूनियन को समय समय पर सुझाव देने को भी कहा ताकि कोई सुधार के काम कर सके. सामाजिक तौर पर कंपनी को कैसे आगे ले जाया जाना है, उसके बारे में भी आपस में विचार आदान प्रदान किये गये. इस दौरान एक दूसरे के सहयोग से कंपनी को आगे ले जाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर टाटा वर्कर्सू यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह, राजीव चौधरी, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, श्याम बाबू मौजूद थे.













