
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बनकाटा गांव निवासी पंचानन सिंह (66) और उसकी पत्नी लक्ष्मी सिंह (52) पर गांव के ही दो व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें वृद्ध दंपति की मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सोहराय सिंह के बयान पर गांव के ही करमा सिंह और गोबिंद सिंह के खिलाफ थाना में कांड संख्या 52/20 धारा 302, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके माता पिता 26 अक्टूबर की साम वर्णिपाल गांव स्थित अपने खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे कि उक्त दोनों आरोपियों ने मौका पाकर पीछे से माता पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. खुन से लथपथ अवस्था में मां और पिता जख्मी अवस्था में पड़े रहे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मां लक्ष्मी सिंह को मृत घोषित कर दिया, पिता पंचानन सिंह का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज करने के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.

बताया कि एमजीएम से रिम्स ले जाने के दौरान पिता की भी रास्ते में मौत हो गई. बताया कि गांव के करमा सिंह और गोबिंद सिंह और उनके पुत्र अक्सर उनके माता पिता के साथ डायन कहते हुए झगड़ा करता था.कहा है कि पूर्व में भी उनके पड़ोसी करमा सिंह और गोबिंद सिंह के घर में जब भी कोई बीमार होता था तो वे सभी उसके मां और पिता को डायन कहते हुए झगड़ा करता थे और उनके साथ मारपीट भी करते थे. पुत्र के बयान पर पुलिस ने करमा सिंह और गोबिंद सिंह के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुत्र के बयान पर थाना में करमा सिंह और गोबिंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. कहा कि इस घटना में फिलहाल अबतक किसी कि गिरफ्तारी नही हुई है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.







