
जमशेदपुर : टाटा स्टील के डिप्लोमाधारी कर्मियों के ब्रिज कोर्स के पहले बैच का रिजल्ट सोमवार शाम को जारी किया गया. 40 सप्ताह के ब्रिज कोर्स में मैकेनिकल, मेट्रोलॉजिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड से कुल 121 कर्मी इसमें शामिल हुए थे जिसमें से 78 ने सफलता हासिल की है और 43 असफल रहें. सफल अभ्यर्थी अगली परीक्षा दे सकते हैं. ऐसे वैसे डिप्लोमाधारी हैं जो वैसे कॉलेज से संस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी किये हैं जिसकी मान्यता कंपनी ने नहीं दे रखी है. ऐसे डिप्लोमाधारियों के लिए कंपनी एसएनटीआई के सहयोग से ब्रिज कोर्स करवाती है. इसमें सफल होने वाले कर्मियों की डिग्री, डिप्लोमा को मान्यता दे दी जाती है. इसका लाभ कर्मियों के प्रमोशन व अन्य सुविधाओं के लिए काफी उपयोगी होता है. सोमवार को केवल मैकेनिकल का रिजल्ट जारी किया गया. इलेक्ट्रिकल ट्रेड का रिजल्ट मंगलवार को जारी होने की उम्मीद है.












