
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या का दौर भी थम नहीं रहा है. मंगलवार की सुबह जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत गाढ़ाबासा के नींबू लाल बागान के रहने वाले बिनोद कोचेकर का 19 साल का बेटा योगेश कोचेकर है. बिनोद कोचेकर खुद ऑटो चलाता था. बताया जाता है कि रात के वक्त योगेश अपने कमरे में गया. वहां जाकर वह सोने चला गया. इसके बाद सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पिता ने दरवाजा खटखटाया. जब दरवाजा खटखटाया तो पाया कि अंदर से दरवाजा बंद है और कोई आवाज ही नहीं आ रहा है. इसके बाद उसने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद देखा कि बेटा योगेश पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि योगेश निजी कारणों से मानसिक अवसाद से ग्रसित था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली. वैसे उसके घरवाले कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे. वह युवक गोलमुरी एबीएम कॉलेज का छात्र था. वह घर में बड़ा बेटा था.











