जमशेदपुर : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने कई सारे अधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत अमित कुमार सिंह को हेड लैंड मैनेजमेंट एंड कारपोरेट रिलेशंक लैंड जमशेदपुर मैनेजमेंट से हटाकर हेड स्टैच्यूरी कंप्लायंस मैनेजमेंट एंड सोसाइटीज एंड कारपोरेट रिलेशंस बनाया गया है. वे जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिम बंगाल के कारपोरेट रिलेशंस का काम देखेंगे. निशित कुमार सिंह चूंकि, इस पद पर थे और वे 1 मई से रिटायर होने वाले है, इस कारण 2 मार्च से अमित सिंह की नयी जगह पोस्टिंग की गयी है. वहीं, हेड लैंड एक्वीजिशन प्रवीण कुमार को टाटा स्टील के जमशेदपुर में लैंड मैनेजमेंट का हेड बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रवीण कुमार सरायकेला खरसावां जिला, मेटालिक्स डिवीजन, बियरिंग डिवीजन, लुधियाना प्रोजेक्ट और जमशेदपुर के जमीन की देखरेख करेंगे और वे चीफ लैंड मैनेजमेंट को रिपोर्ट करेंगे. वहीं, हेड इंप्लाइज सर्विसेज व कारपोरेट रिलेशंस टाटा स्टील गम्हरिया व टीजीएस प्रमोद कुमार का तबादला किया गया है. उनको हेड इंप्लाइज सर्विसेज टाटा स्टील गमह्रिया और टीजीएस के अलावा इंप्लाइ सर्विसेज कारपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर बनाया गया है वे टिनप्लेट और वायर डिवीजन का भी प्रभार देखेंगे. दूसरी ओर, हेड बिजनेस फाइनांस रॉ मैटेरियल एंड इंप्लाइज एक्सपीरियेंस प्रशांत डिंडा को स्कूल ऑफ होप का कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है. यह मनोनयन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने किया है.



