जमशेदपुर : टाटा स्टील के कई सारी कंपनियों में अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. इसके तहत पदमपाल को नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में भेजा गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन की ओर से यह बदलाव किया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में पदस्थापित शुभ्रा सेनगुप्ता को ब्राहम्णी रिवर पिलेटस प्राइवेट लिमिटेड में तीन साल के लिए भेजा गया है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट के चीफ बिजनेस फाइनांस मनोज कुमार सावरिया को टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में तीन साल के लिए भेजा गया है. यह बदलाव भी टाटा सटील के एमडी के स्तर से किया गया है. इसी तरह टाटा स्टील जमशेदपुर के सीआरएम के हेड इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस जतिंद्र कुमार को चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टील मेकिंग बनाया गया है. वे जमशेदपुर से कार्यभार संभालेंगे.







