बहरागोड़ा: झाड़ग्राम सांगठनिक जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई. इस सफलता के पीछे डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की रणनीति को अहम माना जा रहा है. जानकारी हो कि केंद्र की ओर से झाड़ग्राम जिले के प्रभारी के रूप में नियुक्त डॉ गोस्वामी पिछले करीब दो महीनों से जिले में लगातार सक्रिय रहे.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने और चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष ध्यान दिया. सूत्रों के अनुसार, डॉ. गोस्वामी ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर शांत तरीके से संगठनात्मक कामकाज को आगे बढ़ाया. उनके इस कार्यशैली को राजनीतिक जानकार साइलेंट स्ट्रैटेजी के रूप में देख रहे हैं.जमीनी स्तर पर लगातार बैठक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और क्षेत्रवार रणनीति के जरिए भाजपा ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में अपनी जीत सुनिश्चित की है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन की एकजुटता और योजनाबद्ध तैयारी ने इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.







