
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम-जेडीसी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर विभागीय कांफ्रेंस रूम में आयोजित किया गया. इस शिविर में टाटा स्टील कर्मचारी के साथ कांट्रेक्टर कर्मचारी भी रक्तदान कर अपना योगदान दिया. कोरोना नियमावली एवं ब्लड बैंक में ब्लड के संकट को ध्यान में रखकर कार्यक्रम को आयोजित किया गया. इस शिविर में कुल 82 यूनिट रक्तदान किया गया. कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए फिर दोबारा 7 मार्च को कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में रक्तदान कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में डिपार्टमेंटल चीफ अजय झा, विभागीय कमेटी मेंबर सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, विभागीय जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्वनी माथन मौजूद थे. इस कार्यक्रम को सफल कराने में विभागीय अधिकारी शशि भूषण, आयुषी दास, साथ में कर्मचारी प्रतिनिधि सरोज पांडेय, संदीप बेहरा, गुलाब, सूरज कुमार, अशोक गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रभुनाथ, रिज़वान, संतोष, अफ़ज़ल एवं अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किये.





