
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुवाबेड़ा गांव निवासी सिंटू धावड़िया (25), और शिव शंकर फटकार (37) का शव बुधवार को नदी में तैरते हुए मिला है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया. एक शव गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में और एक शव बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मिला. एक ही दिन नदी से दोनों युवकों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक 20 फरवरी को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के पुनसिया में मेला देखने गए थे. उसके बाद दोनों युवक घर नही लौटे. दोनों युवकों के परिजनों ने काफी खोजबीन की थी. नदी से लाश मिलने की सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, बहरागोड़ा इंस्पेक्टर राफायल मुर्मू, थाना प्रभारी कुमार सौरभ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवकों की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.





