जमशेदपुर : जेडीसी एच ब्लास्ट फर्नेस की ओर से दलमा ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। इसमें जेडीसी चेयरमैन रवि शंकर पांडे, चीफ शंभुनाथ, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, हेचआर सौभाग्य, हेड उज्जवल घोष तथा निशांत एवं एच ब्लास्ट फर्नेस की टीम ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और टीम वर्क को मजबूत करना था। (नीचे भी पढ़ें)
सभी कर्मचारी अपने साथ अपने सहयोगियों की लिए भी टिफिन लेकर आये थे, जिसे मिल-जुलकर शेयर किया। दलमा पहुंचने पर कुछ खेल का भी आयोजन हुआ। इस ट्रेकिंग में दो महिला सदस्य भी शामिल थीं। एक महिला कर्मचारी का जन्मदिन भी वहां मनाया गया। जेडीसी एच ब्लास्ट फर्नेस निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिससे डिपार्टमेंट का वर्क लाइफ बैलेंस बना रहे। चीफ शंभुनाथ ने इस कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।




