• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 6, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-got-award-टाटा स्टील बनी टॉप इनोवेटिव कंपनी, सीआइआइ इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड्स 2021 ने किया चयनित, शीर्ष की 25 सर्वाधिक इनोवेटिव भारतीय कंपनियों में किया गया शुमार

January 11, 2022
in कारपोरेट व यूनियन
0
tata-steel-got-award-टाटा स्टील बनी टॉप इनोवेटिव कंपनी, सीआइआइ इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड्स 2021 ने किया चयनित, शीर्ष की 25 सर्वाधिक इनोवेटिव भारतीय कंपनियों में किया गया शुमार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) ने टाटा स्टील को इसके उत्पाद, प्रक्रिया और व्यावसायिक नवाचार के लिए शीर्ष 25 के सर्वाधिक नवोन्वेषी (इनोवेटिव) भारतीय कंपनियों में शुमार कर पुरस्कृत किया है. प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया के तहत संस्थान में नवोन्वेषी संस्कृति (इनोवेटिव कल्चर) प्रदर्शित करने के लिए नवाचार के कई मामले प्रस्तुत किये गये, जिनमें दो बेहतरीन नवाचार मामले –‘अपनी तरह का पहला ‘5 टन प्रति दिन कार्बन डायऑक्साइड कैप्चर प्लांट’और ‘सिंटर मेकिंग में दुनिया का पहला डिजिटल ट्विन’ शामिल थे. यह पुरस्कार उन सभी प्रकार की नयी प्रक्रियाओं, उत्पादों, सेवाओं, प्रौद्योगिकियों, नवाचारों और दृष्टिकोणों का मूल्यांकन करता है, जिन्होंने उद्योग के भीतर या पूरे क्षेत्र में ठोस परिणाम दिये हैं या आमूलचूल परिवर्तन किये हैं. टाटा स्टील को डीएसटी-सीआईआई टेक्नोलॉजी समिट 2021 के 27वें संस्करण के दौरान आयोजित एक वर्चुअल अवार्ड समारोह में ’सीआईआई इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष व सीआईआई इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड्स 2021 के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने सचिव, डीएसटी-भारत सरकार डॉ एस चंद्रशेखर के साथ टाटा स्टील को पुरस्कार सौंपा. इस सम्मान पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी एंड न्यू मैटेरियल्स बिजनेस) डॉ देवाशीष भट्टाचार्जी ने कहा कि यह एक सम्मान की बात है कि सीआइआइ ने मैन्युफैक्चरिंग एवं इनोवेशन में उत्कृष्टता के लिए हमें सम्मानित किया है और लार्ज मैन्युफैक्चरिंग कैटेगरी में एक संयुक्त विजेता घोषित किया है. इनोवेशन सामाजिक-आर्थिक विकास का इंजन है और किसी भी उद्योग में व्यवसाय की निरंतरता, उत्पादकता और भविष्य की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण लीवर है. हम अपने संस्थान के प्रमुख स्तंभ के रूप में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखेंगे. यह पुरस्कार मूल्य निर्माण और कॉर्पोरेट नागरिकता के लिए एक वैश्विक स्टील उद्योग में बेंचमार्क बनने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. टाटा स्टील ने सितंबर 2021 में अपने जमशेदपुर वर्क्स में 5 टन प्रति दिन (टीपीडी) कार्बन कैप्चर प्लांट शुरू किया था और इस प्रकार यह ऐसी कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी अपनाने वाली देश की पहली स्टील कंपनी बनी, जो सर्कुलर कार्बन इकोनॉमी को प्रोत्सहित करने के लिए ब्लास्ट फर्नेस गैस से सीधे कार्बन डायऑक्साइड निकाल कर कैप्चर किये गये कार्बन डायऑक्साइड का पुनः उपयोग करती है. अपने अगले कदम के रूप में कंपनी का उद्देश्य उपयोग के नये रास्ते के साथ एकीकृत कार्बन डायऑक्साइड कैप्चर इंस्टॉलेशन की उत्क्रमित सुविधाएं स्थापित करना है. सिंटर बनाने की प्रक्रिया में स्टैक उत्सर्जन को कम करने के लिए सिंटरिंग प्रक्रिया की प्रतिकृति “डिजिटल ट्विन“ को दुनिया के पहले समाधान के रूप में परिकल्पित किया गया था. इसमें प्रक्रिया में अधिकतम स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) प्राप्त करने और केपीआई के प्रदर्शन को अधिकतम करने में मदद के लिए नियंत्रण लीवर में सर्वोत्तम संभव परिवर्तन निर्धारित करने के लिए निर्मित एक संज्ञानात्मक सॉफ्ट सेंसर की आवश्यकता होती है। इस स्वदेशी नवाचार ने रिटर्न फाइन और स्टैक उत्सर्जन को 60 प्रतिशत तक कम करने में मदद की, जिसके परिणामस्वरूप काफी बचत हुई. टाटा स्टील लगातार नवाचार (इनोवेशन) में निवेश कर रही है. कंपनी का उद्देश्य स्वदेशी रूप से नयी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का विकास और उपयोग करना तथा आत्मनिर्भरता के दीर्घकालिक दृष्टिकोण की दिशा में काम करना है। यह प्रयास न केवल उत्पाद और सेवाओं की लागत को कम करेगा, बल्कि संबंधित उद्योग के पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर प्रौद्योगिकी को भी सुलभ करेगा। टाटा स्टील ने डिजिटल रूपांतरण के लिए खुद को सशक्त किया है और सेवाओं की पेशकश को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है. सीआईआई इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड्स की स्थापना 2014 में औद्योगिक खंडों और क्षेत्रों में इनोवेटिव भारतीय उद्यमों को चिन्हित करने एवं उनका जश्न मनाने के लिए की गयी थी. ये पुरस्कार कंपनियों को उनके इनोवेटिव उत्पादों और सेवाओं के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं. इन पुरस्कारों ने खुद को देश में सबसे प्रतिष्ठित नवाचार पुरस्कारों में से एक के रूप में स्थापित किया है. पुरस्कार सभी प्रकार की नयी प्रक्रियाओं, उत्पादों, सेवाओं, प्रौद्योगिकियों और अन्य प्रकार के नवाचारों का मूल्यांकन करते हैं जो उद्योग में विकास को बढ़ावा दे सकते हैं. सीआईआई इंडस्ट्रियल इनोवेशन अवार्ड्स 2021 के लिए ग्रैंड जूरी में एस गोपालकृष्णन, पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई, प्रो वाईएस राजन, पूर्व अध्यक्ष एनआईटीएम व पूर्व इसरो प्रोफेसर, प्रो वी रामगोपाल राव, निदेशक, आईआईटी दिल्ली, प्रोफेसर पंकज चंद्र, कुलपति, अहमदाबाद विश्वविद्यालय, प्रो देवांग खाखर, प्रोफेसर, आईआईटी बॉम्बे, डॉ हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर, प्रो. गगनदीप कांग, एफआरएस प्रोफेसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, प्रो. सौमित्र दत्ता, संस्थापक डीन, कॉर्नेल विश्वविद्यालय, प्रो. यू बी देसाई, संस्थापक निदेशक, आईआईटी हैदराबाद, प्रो. ऋषिकेश टी कृष्णन, निदेशक, आईआईएम बैंगलोर, जया पनवलकर, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एसवीएनआईटी, सूरत शामिल थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors employees news : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में नए वेज कोड के तहत सैलरी से बंद होंगी कई कटौतियां, 1 दिसंबर से एलआइसी, पीपीएफ और होम लोन का भुगतान कर्मचारियों को खुद करना होगा

November 5, 2026
Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क

November 4, 2026
Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर

November 4, 2026
Next Post
jharkhand-court-judgement-चाईबासा की लोक कलाकार के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा, अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश

jharkhand-court-judgement-चाईबासा की लोक कलाकार के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा, अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश

horoscope-know-your-day-wednesday-12th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 12 जनवरी 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-12th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 12 जनवरी 2022

jamshedpur-golmuri-mandal : गोलमुरी मंडल ने मनायी स्वामी विवेकानंद की जयंती, टुइलाडुंगरी मथुरा बागान में चलाया स्वच्छता अभियान, पार्क का हुआ नामकरण, जिला प्रशासन से पार्क को पुनर्जीवित करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्रांतर्गत चांडिल-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम भालुककोचा के समीप ट्रक और...

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

by Team Sharp Bharat D
November 5, 2026

जमशेदपुर : दीपावली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड...

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडे ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली पर तंज कसते हुए...

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा...

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका...

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. इसके अलावा 16 नवंबर...

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

jamshedpur rjd leader initiative : राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने गांव पटना के लई में किया नवनिर्मित कुशवाहा भवन का उदघाटन, शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने का लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

जमशेदपुर : अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख...

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

jharkhand cm in marang buru dhoromgad mahasammelan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के पीरटांड़ में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा – आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक अधिकार, भारतीय संविधान में भी दी गई है मान्यता

by Team Sharp Bharat K
November 5, 2026

गिरिडीह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मारांग बुरू धोरोमगाड़...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chandil road accident : चांडिल के भालुककोचा के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर

Jamshedpur police route march : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च, बाइक पर सवार होकर सड़कों पर उतरे एसएसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस की सघन गश्त

jamshedpur kkc-भाजपा के लोकतंत्र बचाओं रैली पर झारखंड प्रदे‍श कामगार व कर्मचारी कांग्रेस का तंज, कहा -मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गयी हैं भाजपा

jamshedpur visit of central minister : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, विधायक सरयू राय ने भी परिजनों से की मुलाकात

jamshedpur saryu roy hot issue : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से जुड़े आहार पत्रिका मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- अनिश्चितकाल तक फाइल लटकाकर नहीं रख सकती सरकार, सरयू राय ने कहा – यह कुचक्र, पर्दाफाश जल्द करेंगे

tata steel canteen new menu : टाटा स्टील की व्यवस्था को किया गया दुरुस्त, सीसीएमसी की बैठक में कई फैसले, 16 नवंबर से लागू होगा नया मेनू, जानिये क्या होगा नया मेनू और क्या होगा इसका रेट

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News