• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 28, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-ess-&-job-for-job-scheme-launched-टाटा स्टील में फिर से आया इएसएस स्कीम सुनहरे भविष्य की योजना, फिर से लाया गया नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम, जानें कौन ले सकते है इसका लाभ

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक बार फिर से कंपनी में कर्मचारियों को अरली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लाया है. 11 नवंबर 2021 को निकाले गये सरकुलर को ही एक बार फिर से अमल में लाया गया है. एक जून से 30 जून तक के लिए एक बार फिर से इएसएस स्कीम सुनहरे भविष्य की योजना (एसबीकेवाइ) को लाया गया है. बिना किसी बदलाव के फिर से इसको लागू किया गया है. इसके अलावा नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम (जॉब फॉर जॉब) भी लाया गया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है. इएसएस स्कीम के साथ ही कर्मचारियों के लिए नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम (जॉब फॉर जॉब) स्कीम भी आ गयी है. इएसएस के सुनहरे भविष्य की योजना की स्कीम के तहत दस साल तक नौकरी करने वाले और जिनकी उम्र 40 या उसके पार हो, वे लोग आवेदन कर सकते है. इसके तहत इएसएस के इस योजना के तहत नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारियों को वर्तमान बेसिक और डीए को जोड़कर जो वेतन मिलता है, वह वेतन 60 साल की उम्र तक मिलता रहेगा और हर साल एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी भी होगी. यानी अगर किसी कर्मचारी का बेसिक 50 हजार रुपये है और डीए 10 हजार रुपये है तो कुल उसको 60 हजार रुपये प्रतिमाह मिलता होगा तो उसको इएसएस लेने के बाद 60 हजार रुपये उसकी उम्र के 60 साल तक मिलता रहेगा और हर साल एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी होती रहेगी. इसके लिए सारे कर्मचारी आवेदन कर सकते है. यह मैनेजमेंट का क्षेत्राधिकार होगा कि वह किसको इएसएस देना चाहती है और किसको इएसएस देना नहीं चाहती है. कर्मचारी 30 जून 2022 तक लोग इसके लिए आवेदन दे सकते है. इसके लिए सारे कर्मचारियों को लॉगइन की सुविधा दी गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम)
जॉब फॉर जॉब यानी नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम को यूनियन के दबाव के बाद चालू किया गया, इनको होगा लाभ
1 जून से 30 जून तक लाये गये स्कीम के तहत नौकरी छोड़ो-नौकरी पाओ स्कीम लांच की जायेगी. 30 जून तक लोग अपना आवेदन कर सकेंगे. इसके तहत पांच साल छह माह की नौकरी जिसकी भी बची होगी, वैसे कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिलेगा. ऐसे कर्मचारियों को अपनी नौकरी छोड़कर योग्य बच्चे को नौकरी देनी होगी. इसके तहत जैसे ही इस स्कीम का लाभ मिलना शुरू होगा, वैसे ही कर्मचारी के बच्चे को ट्रेनिंग के बाद स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जायेगा और कर्मचारी को मेंटेनेंस का 13 हजार रुपये मिलना शुरू हो जायेगा. कर्मचारी के बच्चे, जो डिप्लोमा होल्डर होंगे या इंजीनियरिंग किये हुए होंगे, उनको एक साल की ट्रेनिंग के बाद एनएस 7 ग्रेड में बहाल किया जायेगा और अगर कर्मचारी का बच्चा मैट्रिक पास होगा तो उसको दो साल का ट्रेनिंग देने के बाद एनएस 4 में ज्वाइन कराया जायेगा. जो भी चयनित बच्चे होंगे, उनको एनसीटीवीटी की परीक्षा पास करना होगा. ऐसे बच्चों को तीन बार में पास कर लेना होगा. पहले दो बार का मौका दिया जाता था. तीन बार में भी अगर बच्चा पास नहीं करता है तो उसके पिता को इएसएस दे दिया जायेगा और वर्तमान में जो इएसएस स्कीम लाया गया है, उस स्कीम का ही लाभ उक्त कर्मचारी को मिलने लगेगा और जो बच्चा ट्रेनिंग के लिए बहाल हुआ है, वह बाहर हो जायेगा. इसी तरह इंजीनियरिंग और डिप्लोमा का एक साल का ट्रेनिंग के बाद एक इंटरव्यू लिया जायेगा. अगर बच्चा इंटरव्यू में पास हो जाता है तो उसकी नौकरी एनएस 7 ग्रेड में पक्की हो जायेगी और अगर पास नहीं होता है तो एनएस 4 ग्रेड में उसको बहाल कर दिया जायेगा. अगर ऐसे बच्चे मॉड्यूल को पास नहीं कर पाते है तो उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा और फिर इएसएस स्कीम का लाभ कर्मचारी को दे दिया जायेगा, जो अभी दिया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Tata steel wage revision figure : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर पड़ेगा 1840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, एनएस ग्रेड पर 1200 करोड़ रुपये और ओल्ड सीरीज पर 640 करोड़ रुपये कंपनी वेतन मद में खर्च करेगी, यह है वेज रिवीजन का पूरा आंकड़ा

June 25, 2026
tata steel wage revision agreement : टाटा स्टील के कर्मियों का हो गया वेज रिवीजन, कर्मचारी की हक की लड़ाई के लिए पत्नी को सीसीयू में छोड़कर आते जाते रहे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष ने कहा – हमने बेहतर समझौता किया, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा – समझौता ऐतिहासिक

Next Post

tata-steel-two-big-decision-टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच दो अहम फैसले पर समझौता, agreement-1-नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम में उम्रसीमा में फंसे लोगों को मिलेगी नौकरी, agreement-2-टाटा स्टील में नन ग्रेजुएट को भी मिलेगी सीनियर एसोसिएट्स के पद पर प्रोमोशन, जानें क्या-क्या हुआ इन दो फैसलों में

jamshedpur-rural-police-success-चाकुलिया में पुलिस को बड़ी सफलता, आठ पीस डेटोनेटर के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

jamshedpur-rural-police-success-चाकुलिया में पुलिस को बड़ी सफलता, आठ पीस डेटोनेटर के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ratan-tata-vs-cyrus-mistry-decision-सुप्रीम कोर्ट ने रतन टाटा और सायरस मिस्त्री को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, सायरस मिस्त्री की पुनर्विचार याचिका खारिज, रतन टाटा ने क्या दी त्वरित प्रतिक्रिया जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural chakulia pulse polio campaign : चाकुलिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शुरू कराया पल्स पोलियो अभियान, आज से तीन दिन तक चलाया जाएगा अभियान

Jamshedpur rural puls polio campaign : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया ने पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Jamshedpur suicide: परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताया संदेह, देखिए – video

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम

Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural chakulia pulse polio campaign : चाकुलिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शुरू कराया पल्स पोलियो अभियान, आज से तीन दिन तक चलाया जाएगा अभियान

Jamshedpur rural puls polio campaign : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया ने पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Jamshedpur suicide: परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताया संदेह, देखिए – video

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम

Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News