
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दो समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. एक समझौता कुडी महंती चिल्ड्रेन ऑपार्च्यूनिटी ट्रस्ट और दूसरा कमिंस इंडिया फाउंडेशन के साथ अलग अलग किया गया. एमओयू पर कुड़ी महंती ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष निरुप मोहंती ने किया जबकि टाटा स्टील की ओर से फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ राय ने हस्ताक्षर किये. इस मौके पर स्मिता अग्रवाल, रुपा मोहंती और रुचि नरेंद्रन भी मौजूद थे. केएमसीओ के सहयोग से शहर के मलीन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया जायेगा और उनकी पढ़ाई करायी जायेगी. स्कूली बच्चों को चाइल्ड लेबर से एजुकेशन के साथ जोड़ने का पहल किया जायेगा. चार किलोमीटर के दायरे में 15 स्लम बस्ती के करीब 800 बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लक्ष्य के तहत यह संस्था काम करेगी. इसी तरह कमिंस इंडिया के साथ हुए समझौता पर कमिंस की ओर से अमित कुमार और टाटा स्टील की ओर से सौरभ राय ने हस्ताक्षर किये. इसके तहत कमिंस इंडिया के सहयोग से टेक्निकल शिक्षा समाज को प्रदान कराया जायेगा और एक मास्टर ट्रेनर तैयार कर हर जगह तकनीकी तौर पर छात्रों को तैयार कर उनको स्वरोजगार के लायक बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जायेगा. करीब 270 स्थानीय युवाओं को तैयार करने का लक्ष्य है. इस मौके पर सीएसआर टाटा स्टील के चीफ सौरभ राय ने बताया कि मस्ती की पाठशाला के जरिये बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की जो पहल शुरू की गयी थी, उससे काफी लोग जुड़े है और इसका लाभ हर किसी को मिलेगा.



