जमशेदपुर : टाटा स्टील यूरोप के न्यूपोर्ट स्थित प्लांट में एक हादसे में कर्मचारी की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह करीब 3.50 मिनट पर यह हादसा हुआ. मौके पर ग्वेंट पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक कर्मचारी की मौत हो चुकी है. ग्वेंट पुलिस ने वहां एक बयान जारी कर कहा कि केमब्रेन के 50 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गयी. यह बताया गया कि हेल्थ व सेफ्टी एक्जीक्यूटिव के लोग इस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, टाटा स्टील यूरोप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक दुखद घटना है. इस दुख की घड़ी में वे लोग परिवार के साथ खड़े है. कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा बड़ी चुनौती है, जिसका कंपनी पूरा ख्याल रख रही है.



