जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी और जेम्को) में शुक्रवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. तार कंपनी परिसर में हुए इस समझौता के तहत कर्मचारियों के बोनस के मद में कुल 2.67 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे. 21 सितंबर तक कर्मचारियों के एकाउंट में पैसे भेज दिये जायेंगे. तार कंपनी और जेम्को के कुल 548 कर्मचारी इस समझौता के तहत लाभांवित होंगे, जिसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 73500 रुपये जबकि न्यूनतम बोनस 31 हजार रुपये मिलेगा. शुक्रवार को हुई बोनस वार्ता के बाद बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नीरजकांत, जेके सिंह, उमानाथ मिश्रा, इंद्रजीत नंदी, शिल्पी शिवांगी, विजयंत कुमार, राकेश शर्मा, चित्तरंजन ठाकुर, प्रदीप ओझा, चंदन कुमार जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री पंकज सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, मंजीत सिंह, मुंडे, गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, दानी शंकर तिवारी, अनवर सिद्दिकी, जबकि जेमको यूनियन की तरफ से अमित सरकार, मंजीत सिंह, लखन मुर्मू, समीर, रविन्द्र सिंह, अमित सिंह ने हस्ताक्षर किये.





