जमशेदपुर : टाटा स्टील इंडिया ने भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं और हाइवैल्यू सेगमेंट में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है. यह टास्क फोर्स कंपनी के सभी प्रमुख विनिर्माण संयंत्रों में एचआर सब्सट्रेट आवश्यकताओं, प्रोडक्ट मिक्स और क्षमता संरेखण का आकलन करेगी. सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन द्वारा जारी ऑर्डर के अनुसार, यह कमेटी अपने सुझाव और सिफारिशें जनवरी 2027 तक सीइओ और एमडी को सौंपेगी. कंपनी के मौजूदा और भविष्य के दीर्घकालिक प्लान के तहत हॉट रोल्ड ग्रेड की मांग लगातार बढ़ रही है. टास्क फोर्स में केशव कुमार (चीफ इंटीग्रेटेड प्लानिंग एंड सर्विसेज) को लीडर बनाया गया है. इसके अलावा सदस्यों में अप्पा राव चिंथा, आशुतोष कुमार, जी. सेंथिल कुमार, प्रदीप कुमार बाल, प्रकाश सिंह, पीके त्रिपाठी, रितु कुमारी अग्रवाल, तुहिन चटर्जी और विमल तिवारी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विशाल कुमार राय (हेड डाउनस्ट्रीम बिजनेस डेवलपमेंट) को टास्क फोर्स का संयोजक बनाया गया है. टास्क फोर्स के कामकाज की प्रगति की निगरानी और समीक्षा के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी का भी गठन किया गया है. वीपी सप्लाई चेन प्रभात कुमार को स्टीयरिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है. वहीं, सदस्यों में वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम, वीपी ऑपरेशंस जमशेदपुर चैतन्य भानु, वीपी टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी व ग्राफिन सुबोध पांडे, वीपी ऑपरेशंस (मेरामंडली) सुधीर कुमार मेहता, वीपी ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम उज्ज्वल चक्रवर्ती और वीपी ऑपरेशंस कलिंगनगर उत्तम सिंह हैं. आवश्यकता पड़ने पर यह टास्क फोर्स अन्य संबंधित विभागों से भी इनपुट लेगी और नये सदस्यों को शामिल कर सकेगी.












