जमशेदपुर : जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में खेले गए इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के सुपर नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा. खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया. दो मुख्य मुकाबलों के अलावा, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के बीच एक विशेष प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया, जिसने आयोजन को और भी खास बना दिया. पहला मैच इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इक्यूएएमएस बनाम ट्यूब्स डिवीजन के बीच हुआ. इसमें इक्यूएमएस की दमदार गेंदबाजी ने शानदार जीत दिलायी. इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इक्यूएमएस ने 27 रन से जीत दर्ज की. इक्यूएमएस ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 10 ओवर में 75/7 का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्यूब्स डिवीजन 10 ओवर में केवल 48/8 रन ही बना पाई. मैच के हीरो अमरजीत सिंह (इक्यूएमएस ) – 29 रन (19 गेंद, 4 चौके) जबकि बाबा त्रिलोकीनाथ सिंह (इक्यूएमएस ) – 2 ओवर, 4 रन देकर 3 विकेट भी रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इक्यूएमएस की टीम ने मैच पर शुरू से ही पकड़ बनाई और अपनी कसी हुई गेंदबाजी से ट्यूब्स डिवीजन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. दूसरा मैच एलडी 1 बनाम कोक प्लांट हुआ, जिसमें कोक प्लांट की दबंग जीत हुई. 10 विकेट से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टॉस एलडी 1 ने जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी योजना विफल रही. एलडी 1 की पारी 10 ओवर में सिर्फ 58/9 रन बना पाई. कोक प्लांट की बल्लेबाजी में 6.2 ओवर में ही 64 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. मैच के सितारे अनिल कुमार झा (कोक प्लांट) – 37 रन (24 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और स्वदेश जेठी (कोक प्लांट) – 2 ओवर, 9 रन देकर 2 विकेट रहे. कोक प्लांट की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार संतुलन दिखाया और एकतरफा जीत दर्ज की. विशेष आयोजन यूनियन कमेटी मेंबरों के लिए प्रदर्शनी मैच हुआ. इसमें कमेटी मेंबरों ने मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया और फिटनेस और खेल भावना का संदेश दिया. आयोजन में क्रिकेट का मजा तब और बढ़ गया जब यूनियन कमेटी मेंबरों के बीच एक विशेष प्रदर्शनी मैच खेला गया. इस मैच का उद्देश्य स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. लगभग 40 कमेटी मेंबरों ने इस मैच में हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
शानदार बल्लेबाजी टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव अजय चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, ज्ञान रंजन, निशांत जायसवाल, श्याम सुंदर गोपे और विवेक भारद्वाज ने की, जिनकी जोरदार पारियां रही. संतोष कुमार, बालाजी भगत, ब्रजेश पटेल, देवेन मिस्त्री और सुमन पांडे ने अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच में जान डाल दी. इस प्रदर्शनी मैच के जरिए खेल और फिटनेस के महत्व को और मजबूत किया गया. आयोजन समिति ने सभी कमेटी मेंबरों को टूर्नामेंट में उनके सक्रिय सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और आने वाले मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की जाती है कि वे अपनी पसंदीदा टीमों का जोश और उत्साह के साथ समर्थन करें और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं.




