जमशेदपुर : टाटा स्टील के हॉट मेटल लॉजिस्टिक (एचएमएल) आइएमआर जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने यहां रक्तदान किया. इस मौके पर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, एरिया के कमेटी मेंबर संजय सिंह, हीरा यादव, हेड एके दुबे, तुषार अग्रवाल, एचआरएम हेड अजय सिंह, चीफ रिफ्रैक्टरीज बृजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे. इस दौरान कुल 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.




