
जमशेदपुर : टाटा स्टील के फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल जेडीसी वेलफेयर कमिटी के सदस्यों ने निश्चिंतपुर के दो स्कूलों में खुशियां बांटी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य एफएमएम वीके त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक संतोष ठाकुर, सुनील ठाकुर, सारे कमेटी मेंबर राजेश, आशीष प्रधान, शैलेंद्र कुमार, शुभम सिंह और समिति के तमाम लोग मौजूद थए. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुख्तार, हिमाद्रि त्वेश, शेखर सुमंतो , गोपाल ,प्रभाकर,अदिति ,आकाश, प्रज्ञा, रामराज, अमित समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में सारे सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इसमें जरूरत की चीजे जैसे पानी का फिल्टर, कैरम, अलमारी, किताब, पेन, कलर, स्नैक्स, चॉकलेट, बांटे. इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी यहां किया गया. इस दौरान बेहतर कला का प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. सबसे सुंदर छवि बनाने वाली निर्मला को सम्मानित भी किया गया.




