जमशेदपुर : टाटा स्टील ने लुधियाना स्थित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस फेस प्लांट के सप्लाई चेन प्रोजेक्ट के लिए नया टास्क फोर्स का गठन किया है, ताकि कंपनी के सप्लाई चेन को और बेहतर किया जा सके. उल्लेखनीय है कि सस्टेनेबल स्टील मेकिंग के रूप में जाने जाने वाले इस प्लांट में टाटा टिस्कान ब्रांड का रिबार बनता है. (नीचे भी पढ़े)
टास्क फोर्स कमेटी को रिव्यू करने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है, जिसके चेयरपर्सन वीपी लांग प्रोडक्ट्स आशीष अनुपम बनाए गए हैं. स्टीयरिंग कमेटी के वैकल्पिक चेयरपर्सन कंपनी के वीपी पीयूष गुप्ता होंगे. केशरी कुमार, रितु कुमारी अग्रवाल, एस कार्तिक नारायण, अक्षय गर्ग, अम्मू गर्ग, कृष्णा चैतन्य, दीपम साहू, हितेश दोशी, प्रतिमा राव, तृषा आनंद और अविनाश कुमार और हेमंत भार्गव को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. टास्क फोर्स कमेटी के लीडर हेमंत भार्गव होंगे.











