
जमशेदपुर : टाटा स्टील में हाल के दिनों में कोरोना काल के बाद से लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग या वर्चुअल मीटिंग के जरिये मीटिंग करने का परिचलन बढ़ चुका है. ऐसे में इसके सेफ्टी को लेकर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसको लेकर सरकुलर जारी कर टाटा स्टील और टाटा स्टील से जुड़ी तमाम कंपनियों के सारी मीटिंग के रिकॉर्डिंग करने को लेकर एक व्यक्ति को अधीकृत कर दिया है. उक्त व्यक्ति, जो नियुक्त किया गया है, उसके अलावा कोई भी उक्त बैठक का कोई भी मिनट्स को रिकॉर्ड करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. टाटा स्टील अभी माइक्रोसाफ्ट टीम और वेबएक्स के माध्यम से लगातार मीटिंग करती है. इसमें यह अंदेशा है कि कहीं इस मीटिंग के मिनट्स की कॉपी कहीं और ना चली जाये या लीक नहीं हो जाये, इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. एमडी ने अपने सरकुलर में कहा है कि संस्थान की बातों की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. अगर कोई नये व्यक्ति को कंपनी को जोड़ना है तो इसके लिए टाटा स्टील के एमडी के पीइओ से मंजूरी लेना होगा. इस सारी मीटिंग के मिनट्स की रिकॉर्डिंग तकनीकी कारणों और रेगुलेटरी के लिए ही किया जाना है. जितना हो सके, इसकी रिकॉर्डिंग नहीं हो, यह भी संभव है. यह देखा गया है कि कई बार ऐसी वर्चुअल मीटिंग (आयोजक या प्रतिभागियों द्वारा) अलग-अलग कारणों से रिकॉर्ड की जाती हैं, जो चर्चा में आने वाले मुद्दों की गोपनीयता को प्रतिकूल रूप से भंग कर सकती हैं. ऐसी सभी आधिकारिक बैठकों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने के लिए बैठक की रिकॉर्डिंग के लिए एक नई प्रक्रिया स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. रिकॉर्डिंग की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि इसे नियामक प्राधिकरणों द्वारा अनिवार्य नहीं किया जाता है और केवल अनुबंध में उल्लिखित नामांकित व्यक्ति (केएमपी) द्वारा किया जा सकता है यानी टाटा स्टील प्रबंधित अनुप्रयोगों पर रिकॉर्डिंग प्राधिकरण केएमपी का चयन करने के लिए उपलब्ध होगा. टाटा स्टील के सभी 35 कंपनियों के लिए यह नियम बनाया गया है और सभी कंपनियों के लिए एक व्यक्ति नियुक्त किया गया है, जो इसकी रिकॉर्डिंग के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी होंगे. (नीचे देखे कंपनियों की सूची और कौन होंगे जिम्मेदार)
टीएसडीपीएल-आसीस मित्रा
टीआरएफ-प्रसुन बनर्जी
टाटा ब्लूस्कोप-मीनाक्षी नायर
टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट-शंकर भट्टाचार्य
टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिंग लिमिटेड-ज्योति
जमशेदपुर फुटबॉल व स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड-मेलिसा आलवा
इंडियन स्टील वायर लिमिटेड यानी तार कंपनी-रविनारायण कर
हिमालय स्टील मिल्स सर्विसेज-पूजा डबराल
मेडिका टीएस अस्पताल-पूजा अग्रवाल
निको जुबिली पार्क-राहुल मित्रा
रुजुवालिका इंवेस्टमेंट लिमिटेड-हर्ष केडिया
एसएंडटी माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड-शिल्पा अग्रवाल
टाटा स्टील फाउंडेशन-हर्ष केडिया
जेमीपोल-कृति
टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड-जतिंद्र कुमार पांडा
क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड-तनमय साहू
सुवर्णरेखा पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड-तनमन साहू
टाटा स्टील स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड-स्वाति सेठ
टिनप्लेट कंपनी-कौशिक सील
आदित्यपुर टोल ब्रिज कंपनी-सुरोजित भूमिज
कालीमाटी ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड-शमिठा सिन्हा महापात्रा
टाटा मेटालिक्स-अविषेक घोष
अंगुल एनर्जी लिमिटेड-रुपेश पुरवार
भुवनेश्वर पावर प्राइवेट लिमिटेड-सुसोविटाॉ
टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड-प्रीति सहगल
जेसीएपीसीपीएल-प्रशांत कुमार
टाटा पिगमेंट-नवनीत भाटिया
इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड-कालिका दाभोलकर
एम जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड-अजय तिवारी
टायो रोल्स-हरप्रीत कुमार भामरा
हल्दिया वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड-प्रीति सहगल
टाटा स्टील इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड-ओंद्रिया घोष
नेबा डाइगांटा वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड-शिबाजी बक्शी
स्ट्रैटेजिक एनर्जी टेक्नॉलॉजी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड-सुधा बालाजी




