जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इपीएस 95 का फार्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज और अन्य नये आदेश की जानकारी एक सप्ताह में दे दी जायेगी, जिसके बाद कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी आसानी से अपना आवेदन भर सकेंगे. यह बातें टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने कहीं. इस मामले को टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर और एमइडी इलेक्ट्रिकल के कर्मचारी अरुण सिंह ने एमडी ऑनलाइन में उठाया. टाटा स्टील के एमडी ने इस मामले में वीपी एचआरएम को जवाब देने को कहा. वीपी एचआरएम ने बताया कि अभी सारे मामले में हम लोग विचार कर रहे है. एक सप्ताह में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराया जायेगा और फार्म भरने के लिए जरूरी शर्तों को पूरा कराने में हर संभव कदम उठाया जायेगा. यह बताया गया कि वे लोग पीफ ट्रस्ट से संबंधित है, इस कारण उनको सारे दस्तावेज भरने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन फिर भी हम लोग इस मामले को देखेंगे और जल्द ही सारे दस्तावेज उपलब्ध करा दिये जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सीनियर सिटीजन के लिए गाड़ी का इंतजाम टीएमएच में होगा
टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में इएमएस के कर्मचारी एके सिंह ने सवाल उठाया कि सीनियर सिटीजन कई जगहों पर अकेले रहते है. ऐसे में उनको एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करायी जाये, जो घरों से उनको ले जाये और फिर उनको वापस घर ले जाये. इस पर वीपी कारपोरेट सर्विसेज ने कहा कि पेड सर्विसेज शुरू की जा सकती है. वैसे अभी अस्पताल के भीतर आने जाने के लिए बैटरी से संचालित गाड़ियों की व्यवस्था करने पर हम लोग विचार कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
मिलेनियम स्कॉलरशिप पर होगा विचार, लिफ्ट लगेगा ग्रीन इंक्लेव में, अतिक्रमण भी हटेगा
सीआरएम के कमेटी मेंबर एके गुप्ता ने सवाल उठाया कि ग्रीन इंक्लेव में लिफ्ट लगना चाहिए. इस पर वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौघरी ने जवाब दिया कि इस ओर हम लोग प्रयास कर रहे है और संभावनाओं को तलाशा जा रहा है. एके गुप्ता ने ही पूछा कि मिलेनियम स्कॉलरशिप पाने वाले बच्चों को दूसरे साल भी मौका मिलना चाहिए. इस पर वीपी एचआरएम ने कहा कि इस पर हम लोग विचार कर सकते है. इएमएस के कर्मचारी एके सिंह ने कहा कि एग्रिकों और सिदगोड़ा एरिया में सड़कों पर बिल्डिंग मैटेरियल पड़ा होता है. हम लोगों को दिक्कत होती है. इस पर वीपी सीएस ने बताया कि इस समस्या का निराकरण होगा.



